खुद को लगीं 6 गोलियां फिर भी, फिल्मी स्टाइल में बड़े भाई की बचाई जान

खुद को लगीं 6 गोलियां फिर भी, फिल्मी स्टाइल में बड़े भाई की बचाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली में बीच सड़क पर सैकड़ों लोगों के सामने हमलावर आए और दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर निकल गए। यह सबकुछ फिल्मी स्टाइल में हुआ। हमलावरों के एक समूह ने उनकी कार को घेर लिया और सुभाष नगर में एक व्यस्त चौराहे पर उन्हें निशाना बनाते हुए 10 से अधिक गोलियां चलाईं। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई इस घटना में तीन हमलावर सफेद रंग की एक कार पर गोलीबारी करते हुए और उसका पीछा करते दिखे।

गोली लगने के बावजूद बड़े भाई की जान बचाने के लिए जस्सी ने अपनी जान दाव पर लगा दी। जस्सी बड़े भाई के ऊपर लेट गया और कार को आगे-पीछे कर हमलावरों को छकाया। उसने गलत दिशा से कार भगाकर भाई और खुद को अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में जस्सी को छह गोलियां लगी हैं जबकि अजय चौधरी को तीन गोली लगी हैं। दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली पुलिस ने 47 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अपराध के लिए अपने साथियों को स्कूटी दी थी। शुरूआती जांच में आपसी रंजिश की वजह से हमला करने की बात सामने आई है और हमलावर तिहाड़ गांव के ही बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू उर्फ ​​गुग्गा के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि ‘‘हमने दो अन्य लोगों की पहचान कर ली है और शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।”

पुलिस को शक है कि जेल में बंद गैंगस्टर ने निजी रंजिश को लेकर दोनों भाइयों की हत्या की साजिश रची थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *