खुद को राम बता सालों को जान से मारने की दे डाली चेतावनी, कनपटी पर बंदूक रखी फोटो वायरल

खुद को राम बता सालों को जान से मारने की दे डाली चेतावनी, कनपटी पर बंदूक रखी फोटो वायरल

बरेली में पत्नी के भाइयों की रावण और उसके कुनबे से तुलना कर कनपटी पर बंदूक रख फोटो लगाने के आरोप में हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद निवासी विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट विनोद के साले अटा कायस्थान निवासी विनोद कुमार उर्फ दिनेश ने थाना सीबीगंज में दर्ज कराई है।

दिनेश का कहना है कि विनोद कुमार उनका बहनोई है, लेकिन मनमुटाव के कारण उन लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना नहीं है। छह महीने से बहन भी उनके साथ ही रह रही है। आरोप है कि चार सितंबर को विनोद कुमार ने उनके और दो अन्य भाई अरुण और मुकेश के फोटो एडिट कर रावण, विभीषण व कुंभकरण लिखा। साथ ही खुद को राम बताकर दोनाली बंदूक से उनका वध करते हुए फोटो फेसबुक स्टोरी लगाई। लिखा कि उसके हाथों ही उन तीनों की मौत निश्चित है।

हत्या की धमकी का भेजा मैसेज दिनेश का आरोप है कि तीन सितंबर की शाम करीब पौने सात बजे विनोद ने उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। इन दोनों मामलों के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपते हुए दिनेश ने थाना सीबीगंज में तहरीर दी तो पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *