कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में वांछित नौशाद के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में वांछित नौशाद के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

काैशाम्बी। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी में पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस ने मंगलवार भोर एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नौशाद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहम्मदपुर मंझनपुर, कौशाम्बी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट के मामले में थाना पिपरी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच और वांछित आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मामले का वांछित आरोपित नौशाद क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना पर पिपरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपित ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और 500 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इसी क्रम में एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाना पिपरी में विस्फोट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *