कोरोना ने फिर दिखाई अपनी रफ़्तार

कोरोना ने फिर दिखाई अपनी रफ़्तार

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,251 नये मामले सामने आए है।
आयोग के अनुसार नए स्थानीय पुष्ट मामलों में से, शंघाई में 994, जिलिन में 171 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, हैनान ने 21, ग्वांगडोंग ने 16, जिआंगसु ने 14 और झेजियांग ने 11 मामले सामने दर्ज किए गए हैं।
आयोग ने बताया कि सोमवार को बाहर से आए लोगों के 21 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान इस बीमारी के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
आयोग ने बताया कि देश मेें 23,387 नये बिना लक्षण वाले मामले भी सामने आए है जिनमें 23,295 स्थानीय और 92 बाहर से आए लोगों के मामले हैं।
स्थानीय बिना लक्षण वाले मामलों में शंघाई में 22,348 और जिलिन में 598 की रिपोर्ट है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *