कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 19 हज़ार के करीब आए नए केस, 43 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना के रिकाॅर्ड तोड़ मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,840 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,25,028 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 43 और मरीजों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 प्रतिशत है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गई जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *