कोडरमा में सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत

कोडरमा में सड़क दुर्घटना में दो भाईयों की मौत

कोडरमा। झारखंड में कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो भाई की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार दो युवक गुरूवार की देर रात जा रहे थे तभी महतो आहर राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से दोनो युवको की मौत हो गयी। मृतको की पहचान गुझंडी पंचायत के मुरली पहाड़ी गांव निवासी सिकंदर सिंह (27) और नितेश सिंह ( 21) के रूप मे की गयी है। दोनों युवक तिलैया डैम से एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात को घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *