केशवपुरी मंदिर में अष्टम श्री गणेश जन्मोत्सव पर अर्चक पुरोहित संघ ने विधिविधान से कराई गणेश जी की मूर्ति स्थापना 

 

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। केशवपुरी स्थित शिवा शिव मन्दिर में विध्नविनाशक सिद्धि विनायक भगवान श्रीगणपति का अष्टम गणेश जन्मोत्सव पर गणपति जी की विशाल मूर्ति स्थापना की गई। आज से 8 सितम्बर तक चलने वाले श्री गणपति जन्मोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। शिवा शिव मंदिर मे श्री गणपति जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृखला में आज विधिविधान से गणेश जी की मूर्ति स्थापना की गई। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अस्वस्थ होने के कारण केपी चौधरी व नवीन कश्यप ने मूर्ति स्थापना कराई। इस आयोजन में मुख्य पुरोहित अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृजबिहारी की देखरेख में पंडित चूडामणि ने गणपति जी की मूर्ति स्थापना कराई। इस अवसर पर प्रमुख रुप से अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृज बिहारी अत्री, पंडित चूड़ामणि, पंडित करुणा शंकर, सतीश त्यागी, हंसराज कश्यप, आनद यादव, राजीव धीमान, बविन्दर सिंह, धीरज, राधेश्याम विश्वकर्मा, सतेंद्र सिंह, आशीष, मनोज, राकेश सक्सेना, बबिता, रीचा , बबिता सिंह, रेखा गर्ग, चित्रा सिंघल , उर्मिला आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *