आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण इडुक्की बांध का जल स्तर 2,403 फुट की क्षमता के मुकाबले 2,382.52 फुट तक पहुंच गया है जिसके कारण बांध के स्पिलवे शटर को किसी भी समय खोला जा सकता है।
उन्होंने बताया कि पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोगों को बढ़ते जल स्तर से सतर्क रहने को कहा गया है।