केजरीवाल का दावा, राघव चड्ढा की हो सकती है गिरफ्तारी…किस आरोप में नहीं जानता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने गुजरात चुनाव से इसे जोड़ते हुए कहा है कि किस केस में और किस आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा यह भी पता नहीं है लेकिन इसकी तैयारी की जा रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, उसके बाद से अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, अभी ये लोग बना रहे हैं।” केजरीवाल के ट्वीट को आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने रीट्वीट करते हुए कहा कि ये तो बहुत घटिया राजनीति है। हम राघव चड्ढा के साथ हैं। पूरा देश इनके कारनामे देख रहा है, जनता सब समझ रही है।

बता दें कि राघव चड्ढा AAP पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। राघव पंजाब सरकार की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन भी हैं। पिछले दिनों पार्टी ने उन्हें गुजरात में सह-प्रभारी बनाकर भेजा है। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की भी भविष्यवाणी की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *