कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी: आज इन राशियों की सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी: आज इन राशियों की सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

मेष: सरकारी कामों के लिए सितारा मजबूत, यत्न करने पर कोई बाधा मुश्किल हटेगी, शत्रु कमजोर-तेजहीन रहेंगे, मगर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।

वृष: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी तथा कदम बढ़त की तरफ रहेगा, स्कीमें-प्रोग्राम भी मैच्योर होंगे।

मिथुन: सितारा सेहत के लिए ढीला, खान-पान में लापरवाही कदाचित न बरतें, अपने आपको दूसरों के पंगों से बचा कर रखना ठीक रहेगा।

कर्क: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा संतोषजनक, जनरल समय कामयाबी तथा इज्जत-मान वाला, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव बना रहेगा।

सिंह: शत्रुओं से न तो बेखबर रहें और न ही उन पर ज्यादा भरोसा करें, क्योंकि वे जरूरत पड़ने पर आपका साथ न देंगे।

कन्या: संतान के सुपोर्टिव रुख पर भरोसा किया जा सकता है, मान सम्मान की प्राप्ति होगी, मगर राहू की स्थिति सेहत के लिए ढीली है।

तुला: कोर्ट कचहरी के किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलने की आशा, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर स्वभाव में क्रोध का असर।

वृश्चिक: मित्र, कामकाजी साथी सहयोग देंगे तथा उनके साथ तालमेल फ्रूटफुल रहेगा, मगर सेहत के बिगड़ने तथा पांव के फिसलने का डर रहेगा।

धनु: लोहा, लोहा मशीनरी, हार्डवेयर, सरिया स्टील, फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।

मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोशिशों, मनोरथों, संकल्पों में कामयाबी मिलेगी, मगर कोई भी यत्न बुझे मन के साथ न करें।

कुम्भ: ध्यान रखें कि उलझनों के कारण किसी नए पंगे के उभरने तथा विपरीत हालात के बनने का डर रह सकता है।

मीन: वाहनों की सेल परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ तथा मेहनत की अच्छी रिटर्न मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *