कुलगाम में महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या

कुलगाम में महिला कर्मी की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार सुबह आतंकवादियों ने जम्मू की एक महिला को निशाना बनाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि जिस पीड़िता को गोली मारी है वह जम्मू में सांबा जिले की निवासी एक शिक्षिका है और उसे कुलगाम के गोपालपोरा इलाके के हाई स्कूल के अंदर गोली मारी गयी जो गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा,“इस आतंकी घटना में पीड़िता को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई थी और बाद में उसने दम तोड़ दिया। मृतका एक हिन्दू है उसकी पहचान रजनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्वीट किया, “इस जघन्य आतंकवादी अपराध में शामिल आतंकवादियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें ठिकाने लगाया जाएगा।”

कश्मीर में इस महीने में कर्मचारी पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 मई को एक कश्मीरी पंडित राहुल भट की चदूरा बडगाम में तहसील कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कश्मीर के सामान्य होने के भारतीय जनता पार्टी के ‘खोखले दावों’ के बावजूद यह स्पष्ट है कि नागरिकों को निशाना बनाकर उनकी हत्याएं की जा रही हैं।

सुश्री महबूबा ने ट्वीट किया, “कश्मीर के सामान्य होने के बारे में भारत सरकार के नकली दावों के बावजूद यह स्पष्ट है कि लक्षित नागरिक हत्याएं बढ़ रही हैं जो चिंता का कारण है। कायरता के इस कृत्य की निंदा करें, जो दुख की बात है।”

नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष ने इस हमले की निंदा की।

उन्होंने ट्वीट किया,’बहुत दुख की बात है। निहत्थे नागरिकों पर किए गए हालिया हमलों की एक लंबी सूची में यह एक और लक्षित हत्या है। निंदा और शोक के शब्द कम हैं। उनकी की आत्मा को शांति मिले।’

पीपुल्स कांफ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने इसे कायराना हरकत बताया।

उन्होंने ट्वीट किया,’यह कायरता की घटिया हरकत है। कुलगाम में एक शिक्षिका, सांबा की रहने वाली एक मासूम महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *