किसान संगठन और पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भी किसान यूनियन के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामज़द एवं लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

किसान संगठन के पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बदायूं में भारतीय किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन हो रहा था तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें छह कार्यकर्ता जख्मी हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाईं, नकदी, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया और सभी को बंधक बना लिया। पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित किशोर ने बताया कि किसान संगठन और पुलिस कर्मियों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। किशोर ने कहा कि जांच में जो तथ्य निकल कर आएंगे, उसके तहत कार्यवाही की जायेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *