किसान दम्पती ने की खुदकुशी, क्या है मामला पुलिस जांच में जुटी

किसान दम्पती ने की खुदकुशी, क्या है मामला पुलिस जांच में जुटी

छिंदवाड़ा। मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी राजू तेजवार (43) एवं पत्नी संगीता तेजवार (39) की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है, जबकि पत्नी मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। मर्ग कायम कर मामले में जांच जारी है।

ग्राम मऊ निवासी राजू एवं उसकी पत्नी संगीता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से तीन किमी दूर रजौली अपने खेत गए थे। खेत में भी उनका एक मकान है। दोपहर तीन बजे परिवार का सदस्य यहां पहुंचा तो उसने घर के बार जूत और चप्पल देखा तो उसे लगा कि दोनों अंदर है। वह घर में घुसा तो राजू का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला और महिला जमीन पर पड़ी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। शव पर चोट के निशान नहीं है। प्राथमिक तौर वारदात का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं है। घटना स्थल से करीब 3 सौ मीटर की दूरी पर मृतक के समाज के ही एक अन्य व्यक्ति का मकान है, लेकिन वह भी कोई जानकारी नहीं दे पाया है। प्रकरण खुदकुशी और हत्या के बीच में उलझा हुआ है, लेकिन पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच के साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही। सामने आया कि युवक काफी समय से बीमार चल रहा था। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर महिला ने क्यों जान दी।

किसान के पास नौ एकड़ भूमि
किसान के पास नौ एकड़ भूमि होना बताया जा रहा है। मोहखेड़ ब्लॉक में इस वर्ष अतिवर्षा हुई है। किसानों की लगभग खरीफ सीजन की फसल बर्बाद हो चुकी है। शेष बची हुई फसल से भी बहुत आय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अगर खुदकुशी की है तो इसके पीछे यह भी एक कारण हो सकता है, लेकिन पुलिस निरीक्षक गोपाल घासले का कहना है कि अभी तक किसान पर कर्ज जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *