किसान के खेत में निकला 15 फीट लंबा विशाल अजगर

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर के जंगल में किसान अरविंद चौधरी के गन्ने के खेत में एक विशाल अजगर निकला। बता दें कि अरविंद चौधरी अपने गन्ने की बंधाई मजदूरों के द्वारा करा रहा था, तभी अचानक मजदूरों के सामने विशाल अजगर निकल आया, जिससे मजदूर सांप की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, जिसे देखते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। आसपास में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया। लोगों ने कहा यह इतना बड़ा है, जो अपने शिकार को आसानी से निगल सकता है। देखने पर लग रहा था कि अजगर ने कुछ बड़ा निगला हुआ है इस अजगर की बात आसपास में तेजी से फैल गई। बाद में लोगों ने वन विभाग को सूचना दी गई। अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट हो सकती है इतना मोटा अजरगर अपने शिकार को आसानी से निगल सकता है। वह बकरी व मेमने के बच्‍चे का शिकार आसानी से कर सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह अजगर पहले भी देखे जा चुके हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *