कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत एक महिला सहित दो की मौत

कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत एक महिला सहित दो की मौत

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में आज एक कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक महिला सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के इंगोरिया में शादी समारोह में शामिल होने के बाद आज सुबह आमला स्थित बालोदा गांव वापस जाते समय कार बड़नगर रोड पर स्थित खरसोद खुर्द फाटे के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक भेरू सिंह (60) और उसकी रिश्तेदार शिवा बाई (42) की मौत हो गई, जबकि कार चालक की पत्नी गोपाल बाई (58) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर स्थिति को नियंत्रित किया और चक्का जाम को खत्म कराया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *