कानपुर में HAL परिसर के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, पत्थर से सिर-कुचलकर हत्या की आशंका

कानपुर में HAL परिसर के बाहर मिला अज्ञात युवक का शव, पत्थर से सिर-कुचलकर हत्या की आशंका

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एचएएल परिसर की बाउंड्री के बाहर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान भी मिले हैं। आशंका जताई है कि, हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के इरादे से पत्थर से उसका सिर और चेहरा कुचला गया। घटनास्थल पर बाउंड्री का एक हिस्सा भी टूटा हुआ मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एचएएल परिसर की बाउंड्री के ठीक बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मौके पर बाउंड्री का एक हिस्सा टूटा हुआ पाया गया। मृतक के सिर और चेहरे पर चोटों के निशान हैं। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए मृतक के फोटो प्रसारित किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मृत्यु का कारण और चोटों की प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से खून से सनी ईंट समेत कई अहम साक्ष्य मिले हैं। टीम ने साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। शव की स्थिति और सिर व चेहरे पर मिले चोटों के निशान के आधार पर हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *