कानपुर में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर! चेतावनी निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी, प्रशासन अलर्ट

कानपुर में फिर बढ़ा गंगा का जलस्तर! चेतावनी निशान से 63 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी, प्रशासन अलर्ट

कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर गुरुवार को एक बार फिर बढ़ गया है। बैराज पर आज अपस्ट्रीम में जलस्तर 114.630 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी निशान 114 मीटर से 63 सेंटीमीटर ऊपर है। यह खतरे के निशान 115 मीटर से 37 सेंटीमीटर नीचे है। बैराज से गंगा में पानी का डिस्चार्ज भी बढ़कर 4,07,895 क्यूसेक पहुंच गया है।

बुधवार की तुलना में कानपुर बैराज के अपस्ट्रीम जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को यह 114.600 मीटर था। इसी तरह डाउनस्ट्रीम जलस्तर 114.270 मीटर से बढ़कर 114.280 मीटर पहुंच गया है। इसमें एक सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बैराज से पानी का डिस्चार्ज भी बुधवार के 4,04,405 क्यूसेक के मुकाबले 3,490 क्यूसेक बढ़ गया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तटीय और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शुक्लागंज में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा है। यहां जलस्तर 113.020 मीटर दर्ज किया गया, जो बुधवार के 112.960 मीटर के मुकाबले छह सेंटीमीटर अधिक है। यह चेतावनी स्तर 113 मीटर से दो सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और खतरे के निशान 114 मीटर से 98 सेंटीमीटर नीचे है।

हरिद्वार बैराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी दर्ज की गई है। बुधवार को 93,512 क्यूसेक के मुकाबले गुरुवार को 81,514 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ, यानी 11,998 क्यूसेक की कमी हुई। वहीं नरोरा बैराज से डिस्चार्ज 1,11,969 क्यूसेक से घटकर 1,05,633 क्यूसेक पहुंच गया है। इसमें 6,336 क्यूसेक की कमी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *