बिनौली। थाना परिसर में शुक्रवार को कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा को सकुशल सपन्न कराने पर पुलिकर्मियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया।

थाना परिसर में हुए कार्यक्रम में इंस्पेक्टर डीके त्यागी, एसआई सोनवीर सोलंकी, शिवकुमार, विकास चौहान, नन्हे सिंह, रक्षपाल सिंह, सत्यवीर शर्मा, सतेंद्र सिंह, रश्मि पंवार आदि पुलिकर्मियों को क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूलमालाओं, स्मृति चिंह व शाल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें खेकड़ा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बनने पर बधाई व विदाई भी दी गई। इस मौके पर गुरुकुल स्कूल निदेशक डॉ. अनिल आर्य, प्रधान संगठन मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र धामा, रालोद पूर्व महासचिव राजू तोमर सिरसली, नूरहसन प्रधान, सनव्वर फौजी, कंवल सिंह, जयवीर सिंह, रविंद्र जैन, कुणाल आर्य, सुशील वत्स आदि मौजूद रहे।
