हरिद्वार। हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे के बारे में खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद हरिद्वार प्रशासन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार के एस.एस.पी. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश में वर्तमान हालात को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजैंसियों की संबंधित रिपोर्ट को देखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों को तत्काल सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

रावत ने कहा कि हरिद्वार और ऋषिकेश को खास सतर्कता बरतने को कहा गया है जिसे लेकर हरिद्वार पुलिस ने केंद्र से अद्र्धसैनिक बलों की 6 अतिरिक्त कंपनियों की मांग भी की है।