कांग्रेस के खिलाफ अब भाजपा ने शुरू किया ‘देश की बदली सोच’ सोशल मीडिया अभियान

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘देश की बदली सोच’ अभियान की शुरुआत की, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषणों की तुलना पूर्व में कांग्रेस नीत सरकारों में रहे प्रधानमंत्रियों से कर रही है।

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मोदी और उनके पूर्ववर्ती कांग्रेसी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए भाषणों के कुछ हिस्सों को ग्राफिक्स के जरिये साझा किया और मोदी को सकारात्मक तरीके से पेश किया।

गौरतलब है कि भाजपा पहले भी अपने सोशल मीडिया अभियानों में मुख्य विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाती रही है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि एक ‘‘आत्ममुग्ध’’ सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को ‘‘तुच्छ’’ करने पर तुली हुई है और कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए किए गए ऐसे प्रयासों का कड़ा विरोध करेगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *