कश्मीर में 32 साल बाद सिनेमा की वापसी, ओवैसी का सवाल – जामा मस्जिद जुमे पर क्यों रहती है बंद?

जम्मू और कश्मीर में 32 साल बाद सिनेमा हॉल्स की वापसी हुई है। इसी को लेकर मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सवाल किया है।

उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया, तो श्रीनगर में जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों थी। ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘आपने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल खोले हैं, लेकिन श्रीनगर जामिया मस्जिद हर शुक्रवार को बंद क्यों रहती है? कम से कम दोपहर के मैटिनी शो के दौरान इसे खोलने का आदेश दें।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *