पथनमथिट्टा। केरल के पूर्व मंत्री के टी जलील के खिलाफ जम्मू-कश्मीर को ‘भारतीय कब्जे वाले’ के रूप में वर्णित करने और कश्मीर को पाकिस्तान के साथ ‘आजाद कश्मीर’ कहने के लिए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विश्वस्त सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को तिरुवल्ला प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट के एक आदेश के बाद यह कार्रवाई की।
विधायक जलील ने बाद में अपना बयान देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला गया।
दिल्ली के एक थाना में उनके खिलाफ दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके बयान से सांप्रदायिक तनाव पैदा हुआ और भारत की अखंडता एवं संप्रभुता पर सवाल उठाया गया।
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने श्री जमील पर जम्मू-कश्मीर का वर्णन करने के लिए पाकिस्तानी भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से श्री जमील के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करने की भी मांग की।

