करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है और उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री बताया है।
करीना कपूर ने आलिया भट्ट की तारीफ की है। करीना कपूर ने कहा कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना ने आलिया के मां बनने के डिसिजन की भी तारीफ की है।

करीना कपूर ने कहा, “ मुझे लगता है कि आलिया पिछले दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री रही हैं। इतनी यंग ऐज में मां बनने का फैसला उनका है और यह अच्छी बात भी है। आलिया काफी बहादुर अभिनेत्री हैं और एक बहादुर इंसान भी हैं। प्रेग्नेंसी एक महिला की लाइफ में बहुत नॉर्मल सी चीज होती है। वो बच्चे के बाद भी अपने करियर में ऐसे ही अच्छा करती रहेंगी, क्योंकि आलिया एक बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस है। इसलिए, आपको खुद में यकीन रखने की जरूरत होती है और यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *