भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि उन्होंने अपने विधायकों पर ‘फॉर सेल’ का टैग लगा दिया है।
डॉ मिश्रा ने कांग्रेस के एक विधायक के कथित प्रलोभन से जुड़े आरोपों पर संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भी कमलनाथ कहते थे कि हमारे विधायक खरीदे जा रहे और विपक्ष में भी वे ये ही कह रहे हैं। उन्होंने अपने विधायकों पर ‘फॉर सेल’ का टैग लगवा दिया है। यहां तक कि कमलनाथ ने ये बात यशवंत सिन्हा से भी कहलवा दी।
उन्होंने ये भी कहा कि कमलनाथ अपने विधायकों पर संदेह ना करें, यदि एक भी प्रमाण है तो सामने रखें। उन्होंने
कहा कि कमलनाथ फरेब और झूठ की राजनीति कब तक करेंगे।
