कबड्डी के घमासान के लिए तैयार कोर्ट

बहसूमा। बहसू क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली में दो दिवसीय विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन 1व 2 अक्टूबर को किया जा रहा है। जिसमे निम्न शर्तों के आधार पर टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी खिलाड़ी का वजन 65 किलो व बाकी खिलाड़ी 62 किलोग्राम के होंगे। टूर्नामेंट में रेफरी का निर्णय सर्वमान्य होगा एक खिलाड़ी एक ही टीम में खेलेगा प्रत्येक टीम की एंट्री निशुल्क होगी। री एंट्री ₹501 में होगी। सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को 11 सो किराया दिया जाएगा। टूर्नामेंट दिन रात का होगा टीम की एंट्री का समय 1 अक्टूबर को11 बजे तक होगा। उसके बाद कोई एंट्री नहीं होगी और कमेटी का निर्णय अंतिम होगा। खाने व रहने की व्यवस्था एमडीएस पब्लिक स्कूल में कमेटी की ओर से होगी। प्रथम आने वाली टीम को इनाम ₹5100 होगा द्वितीय इनाम 3100 सौ रुपए होगा। टूर्नामेंट की जानकारी के लिए व एंट्री के लिए सतवीर सिंह से 7037727348 व प्रवेंद्र लांबा से 9761616158 नंबर पर संपर्क करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *