हापुड़ कप्तान दीपक भूकर ने आज पुलिस फोर्स के साथ जनपद के कई थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सभी थाना प्रभारियों को क्राइम पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही अपने अपने क्षेत्र में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए इस दौरान थाना सिंभावली पुलिस ने हरौड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर जनपद बुलंदशहर की स्याना कोतवाली के सीमा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाकर कुछ वाहन स्वामियों के किए चालान तो कुछ लोगों को दी गई हिदायत साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
