कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के डंडखोरा थाना क्षेत्र में रविवार को पानी से भरे खड्ड में डूबकर दो छात्रों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के प्राणपुर क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी नितिन राज और सरल कुमार उर्फ लकी कोचिंग से पढ़ने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान सिंधिया पुल के समीप पैर फिसल जाने से दोनों पानी से भरे खड्ड में डूब गये। इस दुर्घटना में दोनों छात्रों की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।