औरैया में बंद स्कूलों पर सपा की हुंकार! शिक्षक दिवस पर जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा, बोले- 55 विद्यालय दोबारा खुलवाने तक जारी रहेगी आवाज

औरैया में बंद स्कूलों पर सपा की हुंकार! शिक्षक दिवस पर जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा, बोले- 55 विद्यालय दोबारा खुलवाने तक जारी रहेगी आवाज

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *