औरैया में दर्दनाक हादसा: शौचालय जाने के लिए उठा LLB छात्र छज्जे से गिरा, सिर में चोट लगने से मौत

औरैया में दर्दनाक हादसा: शौचालय जाने के लिए उठा LLB छात्र छज्जे से गिरा, सिर में चोट लगने से मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पुरवा बड़े गांव में शनिवार की रात करीब 12 बजे छत पर सो रहा

एलएलबी के छात्र शौचालय जाने के लिए उठा था। इसी दौरान अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वह छज्जे से नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुरवा बड़े गांव निवासी महाराणा प्रताप का पुत्र शिवम एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात वह घर की छत पर छज्जे के पास सो रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो वह शौचालय जाने के लिए उठा। इसी दौरान अंधेरे में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई।

शिवम के छत से गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *