ऑस्ट्रेलिया ने जीता महिला क्रिकेट का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण, भारत को रजत

बर्मिंघम। ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को बेथ मूनी (61) और ऐथले गार्डनर (तीन विकेट) के महत्वपूर्ण योगदानों की बदौलत महिला क्रिकेट फाइनल में भारत को नौ रन से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 20 ओवर में 162 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारत 152 रन पर ऑल आउट हो गयी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *