ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर मोहम्मद शमी, भारतीय टीम को बड़ा झटका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस सीरीज से बाहर हो गए है। शमी कोविड पॉजिटिव पाए गए है। सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा और दोनों टीमें वहां पहुंच गई है। वहीं शमी के जगह पर उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है। करीब 3 साल बाद उमेश यादव को टी-20 में शामिल किया गया है। शमी ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भारत के ओर से बतौर स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में भी शामिल किया गया है। शमी के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।


शमी के बाहर होने से टीम इंडिया को झटका

शमी के लिए भी ये बहुत बुरी खबर है। करीब 10 महीने बाद टी-20 में उन्होंने वापसी की थी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा शमी रहे थे। इसके बाद टी-20 में उनका चयन नहीं किया गया था। एशिया कप में भी वो इस बार नहीं थे। इस दौरान भारत की गेंदबाजी बहुत कमजोर थी और सभी शमी को याद कर रहे थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20, 23 और 25 सितंबर को सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 28 सितंबर से टीम इंडिया तीन मैचों की ही सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी। टीम इंडिया टी20 के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेगी लेकिन उसमें वर्ल्ड कप वाली टीम हिस्सा नहीं लेगी।

टीम इंडिया का टी-20 में अच्छा प्रदर्शन

भारतीय टीम अब तक 179 टी-20 मुकाबले खेल चुकी है। टीम को 114 मैचों में जीत मिली है और 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टी-20 में टीम इंडिया की जीत का औसत अभी तक अच्छा रहा है। इस समय भी रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया टी-20 में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 158 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 82 मैचों में जीत मिली और 70 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *