ऑल इंडिया मुशायरा मे भारी भीड़ चेयरमैन तारिक मुस्तफा ने वाहवाही लूटी नगर पंचायत चुनाव का आगाज

पुरकाजी। पहली बार पुरकाजी में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन मिलन फार्म पर किया किया गया । जिसमें अंतरराष्ट्रीय शायरो ने शमां बांधा और श्रोताओ को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया बारिश के कारण अफरा-तफरी भीड़ के कारण बीच-बीच में नारेबाजी होती रही।
रविवार के दिन पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा के द्वारा आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब ने अपनी शायरी से शमां बांधा। शुरू से ही मुशायरा पुरकाजी की राजनीति व नगर पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द रहा जहां चेयरमैन तारिक मुस्तफा की तारीफ के कसीदे पढ़े गए संचालन रियाज सागर ने बड़ी शिद्दत के साथ किया शबीना अदीब,
अंतरराष्ट्रीय शायर जोहर कानपुरी, खुर्शीद हैदर,रियाज सागर,जौहर कानपुरी,सरदार चरण सिंह, इस्तकार सागर, सरिता बसर,सोनिया पानीपत, ने अपने शायरो से श्रोताओ को तालिंया बजाने के लिये मजबूर कर दिया। मुशायरे की सदारत डॉक्टर फारुख साहब हिमालयन देहरादून वालों ने की
कार्यक्रम के दौरान हजारो लोगो की भीड मौजूद रही
इस मौके कर पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा,दानियाल मुस्तफा,साकिब मुस्तफा,बसारत खान,नफीस फरीदी, आजाद फरीदी,रियाज हसन एडवोकेट,सईद मैंबर, शाहनवाज कुरेशी, डॉक्टर इलियास बख्श कुरेशी, शहीद मेंबर ,नौशाद फरीदी, शौकत खान ,इमरान आदि मौजूद रहे। भारी भीड़ में बारिश के कारण प्रोग्राम वेंकट हाल में किया गया भीड़ मुशायरा का पूरा लुफ्त उठा रही थी बार-बार तारीख मुस्तफा को जनता को हाथ जोड़कर प्यार मोहब्बत भाईचारे से मुशायरा देखने की अपील करनी पड़ी लेकिन तारिक मुस्तफा के समर्थक बीच-बीच में नारेबाजी कर रहे थे क्योंकि जल्दी ही नगर पंचायत चुनाव होने को है इस मुशायरे को नगर पंचायत चुनाव से जोड़ा जा रहा है पूरी रात चले इस मुशायरे में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *