एस बी आई बैंक से सेवा निर्वत राजेश कुमार को सम्मानित करते हुए स्टाफ व शाखा प्रबंधक गार्गी लाम्बा ने दी बधाई

मुज़फ्फरनगर(संजय धीमान)। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंसारी रॉड स्थित एस बी आई शाखा में कार्यरत राजेश कुमार के सेवा निर्वत होने पर बैंक कर्मचारी /अधिकारी गणों ने शानदार कार्यक्रम आयोजित कर राजेश कुमार को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
बैंक शाखा प्रबंधक गार्गी लाम्बा ने कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अंसारी रॉड शाखा प्रबंधक है। उन्होंने कहा कि राजेश कुमार जी आज सेवा निर्वत हुए है। उनकी सेवा के कार्यकाल के दौरान अच्छे स्वभाव से बैंक ग्राहकों के दिलो में विशेष स्थान बनाया है और वह बहुत अच्छे व्यक्त्तिव है। उनके सेवा निर्वत होने पर बैंक शाखा की ओर से विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें बैंक शाखा कर्मचारी/अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में सम्मनित व्यक्ति उपस्थित है जिनके द्वारा राजेश कुमार जी को फूल माला पहनाकर व सम्मानित कर विदाई कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम किया है। वही सेवा निर्वत राजेश कुमार का कहना है कि आज का विदाई कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मुझे इतनी उम्मीद नही थी जितना एस बी आई ने किया।राजेश कुमार ने शाखा प्रबंधक गार्गी लाम्बा की भूरी भूरी प्रशंशा की ओर कहा की मेडम गार्गी लाम्बा के आने से उन्हें बहुत बुस्टप किया है और उन्हें बहुत अच्छा लगा है। सेवा निर्ववत राजेश कुमार मूल निवासी मंगलोर उत्तराखण्ड के रहने वाले है । अब हाल में वह मुज़फ्फरनगर में ही रह रहे है। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *