सहारनपुर। गतरोज बडे़ मंगल एवम पूर्णिमा के महान दिन के अवसर पर अनेकों सामाजिक संस्थाऐं मीठे शरबत के शिविर लगाकर पुण्य कमाने का काम करते हैं। उसी कड़ी में गतरोज थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित की देख-रेख में भण्डारा शुरू होने से पहले, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह द्वारा प्रभु हनुमान की पूजा-अर्चना कर शिविर में सक्रिय लोगों को भण्डारा कराया गया। इस शुभ मौके पर एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बड़े मंगल का दिन बहुत ही शुभ दिन है। आज के दिन जो कोई भी लोगों की सेवा हेतू शिविर लगाकर पुण्य कमाता है,ईश्वर का साथ हमेशा उसके साथ बना रहता है। उन्होंने थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित के इस नेक कार्य की सराहना की और भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस तपती धूप में लोगों ने मीठा शरबत पीकर गर्मी से राहत ली। स्वयं थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित सहित थाने के अनेको उप-निरीक्षकों एवम सिपाहियों ने लोगों को अपने हाथ से भण्डारा ग्रहण कराया तथा मीठा शरबत भी पिलाया। इस मौके पर सैकड़ांे की संख्या मे लोगों ने शिविर में भण्डारा ग्रहण किया।
