मुजफ्फरनगर (काशिफ जमाल )। एसडी कॉलेज ऑफ लॉ की प्रधानाचार्य डॉ रेनू गर्ग एवं डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा द्वारा पत्रकार मो० सुहैल एवं काशिफ जमाल को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ रेनू गर्ग ने कहा कि निरंतर आप के माध्यम से हमारे कॉलेज की सभी समाचार चैनल एवं समाचार पत्र में बहुत अच्छे से प्रकाशित किए जाते हैं आप का पूर्ण रूप से हम को सपोर्ट मिलता है उसके लिए हम आपके सदा आभारी रहेंगे दिल से धन्यवाद करते हुए डायरेक्टर मंजू मल्होत्रा ने भी कहा कि निरंतर आपका सहयोग हमें मिलता है उसके लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद इसी कड़ी में आज दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया एवं बैठकर चर्चा की गई अंत में मो सुहैल एवं काशिफ जमाल ने सभी का धन्यवाद दिया इस दौरान अभिनव गोयल और कॉलेज स्टाफ भी मौजूद रहे।


