मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में एक सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल व बाजज फिनसरव के द्वारा किया गया। सेमिनार का शुभारम्भ महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल व मुख्य वक्ता श्री अमरेश कुमार व कार्यक्रम संचालक डा0 नवनीत वर्मा ने विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र/छात्राओं को बजाज फिनसरव के द्वारा कराये जाने वाले सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन बैंकिंग, फाइनेंस व इंश्योरेंस (CPBFI) से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराना था। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्री अमरेश कुमार प्रोजेक्ट मैनेजर Centum Learning Limited (भारती एयरटेल ग्रुप), नई दिल्ली ने छात्र/छात्राओं को इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी दी व उनके प्रश्नों का समाधान किया। उन्होने बताया कि इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के बाद सम्बन्धित छात्र/छात्राओं को अपने सर्वांगीण विकास में सहायता प्रदान करते हुए विभिन्न कम्पनियों में अलग-अलग प्रकार के 15 से ज्यादा जॉब प्रोफाईल पर नियुक्त होने में सहायक होगा।

महाविद्यालय प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि कैसे इस सर्टिफिकेट के माध्यम से वे खुद को सक्षम बनाते हुए अपने भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं। उन्होनें कहा कि आजकल के प्रतियोगी वातावरण में केवल कक्षा में दिया गया ज्ञान काफी नही है अपितु उसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कौशल विकास (Skill Development) की नितांत आवश्यकता हैं।

सेमिनार संचालक डा0 नवनीत वर्मा द्वारा बताया गया कि यह सर्टिफिकेट प्रोग्राम केवल कॉमर्स संकाय के लिए ना होकर सभी संकायों जैसे विज्ञान कला इत्यादि के छात्र/छात्राओं द्वारा भी किया जा सकता हैं। जिसको करने के बाद छात्र/छात्रा विभिन्न मल्टीनैशनल कम्पनी में अपना भविष्य बना सकता हैं।
सेमिनार के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।
