एमबीए में नीशु चौधरी ने प्रथम स्थान व इंशा नाज़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम किया रोशन

एमबीए में नीशु चौधरी ने प्रथम स्थान व इंशा नाज़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर( काशिफ जमाल) । श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज मुजफ्फरनगर में एमबीए द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीए परीक्षा चतुर्थ सेमेस्टरका परिणाम घोषित किया। इस वर्ष महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेटियों ने ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें नीशु चौधरी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीए टॉप किया। द्वितीय स्थान पर इंशा नाज ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कुतनु ने तृतीय स्थान प्राप्त कर चतुर्थ सेमेस्टर में शानदार प्रदर्शन किया। जबकि एमबीए के दोनों वर्षो में प्रियांशी त्यागी ने 79.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में टॉप किया। वही एमबीए में दूसरा स्थान रितिका गोयल ने 77.3 प्रतिशत अंको के साथ तथा तृतीया स्थान पर 76.69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियांशी अग्रवाल रहीं। डा एपीजे अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिंटी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के लगभग 85 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करके सम्मान सहित कामयाबी अर्जित की। इस अवसर पर चतुर्थ सेमेस्टर की टॉपर नीशु चौधरी ने बताया कि परीक्षा में अध्यापकों द्वारा दिये गये टिप्स एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप ही सफलता अर्जित की। छात्रा इंशा नाज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं अध्यापकों को दिया। तृतीय स्थान पर रही छात्रा कुतनु ने कहा कि महाविद्यालय ने निर्बाध रूप से कक्षाएं आयोजित कराने के साथ-साथ ही विभिन्न प्रकार की बौधिक एवं तार्किक प्रतियोगिताएं ऑन लाइन व ऑफ लाइन आयोजन करने के साथ ही समय-समय पर गेस्ट लेक्चर सेमिनार और वर्कशाप के माध्यम से विषय को समझने में सहायता मिली और जिसके माध्यम से परीक्षाओं में बेहतर करने में सफल रही। इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजिज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि तीनों स्थानों पर बेटियों ने ही कब्जा जमाया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने वाली बेटियां कुशल प्रबंधक बन निश्चित ही परिवार, समाज, संस्थान एवं देश के विकास व प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विभाग के प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन ही सफलता की पूंजी है। उन्होंने कहा कि आज हमारे एम0बी0ए0 की छात्र-छात्राएं केवल परीक्षाओं में ही नहीं वरन् अनेक क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करके हमें गौरवान्वित कर रहे है। इस अवसर पर डीन मैनेजमेंट डा पंकज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रबंधन के क्षेत्र से जुडी हर बारीक से बारीक जानकारी देने उनमें व्यावसायिक कौशल विकसित करने एवं रोजगार परक शिक्षा प्रदान करना ही प्रबन्धन विभाग एवं संस्थान का मूल उददेश्य है। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट प्रक्रिया से पूर्व विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान करता है जिससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करते है। विभाग के अध्यक्ष डॉ अश्फाक अली ने समस्त प्रवक्ताओं को छात्र-छात्राओं के अच्छे परिणाम की बधाई दी एवं छात्राओं का मनोबल बढाते हुये आगामी कैम्पस प्लेसमेंट प्रक्रिया की तैयारी करने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ता राजीव कुमार, श्रुति मित्तल, मौ0 दानिश एवं साक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *