एटा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश वीरेंद्र ढेर, सिपाही सत्यपाल घायल; 53 मुकदमे थे दर्ज
Oplus_16908288

एटा में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश वीरेंद्र ढेर, सिपाही सत्यपाल घायल; 53 मुकदमे थे दर्ज

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार की रात को पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। इस दौरान बदमाश की गोली से सिपाही घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. इलामरन ने घटनास्थल का जाएजा लिया। उन्हाेंने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लेकर उसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश डॉक्टर को दिए। एसएसपी ने बताया कि थाना पिलुआ अंतर्गत थाना कोतवाली और पिलुआ पुलिस की टीम से बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया। उसकी पहचान मैनपुरी निवासी वीरेंद्र के रुप में हुई है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घाेषित था। वहीं, बदमाश की गोली से सिपाही सत्यपाल घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

एसएसपी ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र में 22 अक्टूबर को एक सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूटपाट की थी। इसमें सर्राफा का सोने और चांदी का सामान चोरी हुआ था। मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की गई। कई कैमरे और सर्विलांस की मदद से जांच की गई तो इसमें फरार बदमाश की पहचान वीरेंद्र के रुप में हुई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात काे उसकी लाेकेशन पिलुआ थाना क्षेत्र में मिली।पुलिस ने आराेपित की घेराबंदी की ताे उसने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इस दाैरान उसका एक साथी फरार हाे गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

एसएसपी ने बताया कि वीरेंद्र के खिलाफ इटावा एटा, फिरोजाबाद समेत कई थानों में डकैती, हत्या सहित 53 मुकदमें दर्ज हैं। वह अभी 17 तारीख को ही जेल से छूटकर आया था और चार दिन के भीतर ही उसने घटना को अंजाम दिया था। वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक उन्नाव जिले से चोरी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *