भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के कठुआ गुर्जर गांव में एक परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगा ली, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कठुआ गुर्जर गांव के लोगों ने आज सुबह देखा कि धमेंद्र गुर्जर के घर से कोई आहट नहीं आ रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें धर्मेंद्र गुर्जर (31), उसकी पत्नी अमरेश गुर्जर (29), बेटा प्रशांत गुर्जर (11) और बेटी मीनाक्षी (9) फांसी के फंदे पर लटके थे। मीनाक्षी की सांसे चल रहीं थी, जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बेटी को ग्वालियर रेफर किया गया है। आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।


