ऊन-थानाभवन रोड पर बस सेवा की मांग, दर्जनों गांवों के ग्रामीण बोले- डग्गामार वाहनों के भरोसे सफर

ऊन-थानाभवन रोड पर बस सेवा की मांग, दर्जनों गांवों के ग्रामीण बोले- डग्गामार वाहनों के भरोसे सफर

गढ़ीपुख्ता। ऊन कस्बे से थानाभवन तक नियमित बस सेवा नहीं होने के कारण आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा योजना के तहत ऊन से थानाभवन तक नियमित बस सेवा शुरू कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऊन-थानाभवन मार्ग पर पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं होने से लोगों को डग्गामार वाहनों, ई-रिक्शा और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

दर्जनों गांवों के लोग प्रभावित

हथछोया, पिंडौरा, सांपला, गढ़ी अब्दुल्ला खां समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को थानाभवन जाने के लिए परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

ग्रामीणों के मुताबिक, ऊन-थानाभवन मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू होने से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी।

कई बार अधिकारियों से कर चुके शिकायत

ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा योजना के अंतर्गत इस मार्ग पर जल्द से जल्द नियमित बस संचालन शुरू कराया जाए।

इस दौरान बिट्टू तोमर प्रधान, कामिल, वरीस, सुहेल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *