उरई में बकरी चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

उरई में बकरी चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

उरई। जिले की थाना गोहन पुलिस और स्वाट, सर्विलांस टीम ने शनिवार सुबह एक संयुक्त अभियान के तहत बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि 20 जून की रात को ग्राम इटवाँकनार, थाना गोहन में अज्ञात चोरों ने संजू की पत्नी खुशबू की 3 बकरियां चोरी हाे गई थी। विरोध करने पर उनके पति संजू को चोट पहुंचाई थी। इस मामले में थाना गोहन पर धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो अभियुक्तों उदल और आशिफ को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि आराेपिताें के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक ब्लेडनुमा चाकू, 4,450 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि उन्होंने 20 जून को एक घर से 3 बकरियां चुराई थीं, जिन्हें 14 हजार रुपये में बेचा था। इस वारदात में चार लोग शामिल थे और वे एक नई घटना की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *