उद्योग बंधु वेलफेयर ने किया उद्योग से जुड़ी समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन

हापुड़। धौलाना यूपीएसआईडीसी उद्योग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन ने सभी उद्यमियों के साथ मिलकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बताया की धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की इकाई से जुड़े सभी समस्याओं को विस्तार पूर्वक एक-एक कर सुना गया। जिसमें व्यापारियों की फैक्ट्रियों से जुड़ी समस्या एक प्रमुख मुद्दा रहा।साथी औद्योगिक क्षेत्र मैं कई स्थानों पर बरसात का पानी जमा है जिससे उद्योग बंधुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई सड़कें टूटी हुई है यूपीएसआईडीसी से मांग की जाएगी जल्दी इन सड़कों को बनवाया जाए।लेकिन अभी तक भी मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।इसी के तहत एसोसिएशन से जुड़े सभी व्यापारियों ने बैठक कर औद्योगिक क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उठाया और निराकरण कराने की मांग रखी।उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन समय-समय पर धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में उद्यमियों के उत्पीड़न और उद्यमियों की सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर संघर्ष कर उन्हें न्याय दिलाने का काम करती रहती है। इस दौरान वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय पांडेय ,महासचिव आशु सिंघल, सचिव व मिडिया प्रभारी पंडित अजेय भारद्वाज आदि साथ रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *