उदयपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के बीजेपी से संबंध, बचाने के लिए किए गए फोन: अशोक गहलोत

उदयपुर हत्याकांड को लेकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के अभियुक्त के उनकी पार्टी के साथ संबंध होने के आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। गहलोत ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के बीजेपी (BJP) नेताओं के साथ कथित संबंधों की मीडिया रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए मंगलवार (Tuesday) को संवाददाताओं से कहा कि, ‘‘हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त के किनसे संबंध हैं। उसके भाजपा (BJP connection with Udaipur Accused) के साथ किस रूप में और किस स्तर के संबंध रहे हैं, सबको यह मालूम है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *