उत्तराखंड में लापता अमेरिकी नागरिक को एसडीआरएफ ने खोज निकाला

उत्तराखंड में लापता अमेरिकी नागरिक को एसडीआरएफ ने खोज निकाला

देहरादून। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जनपद के डोडी ताल मार्ग से तीन दिन पहले लापता अमेरिका के एक नागरिक को मंगलवार सुबह प्रदेश आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने खोज निकाला और उन्हें जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।
एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि गत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन केंद्र (डीडीएमओ), उत्तरकाशी से इस विदेशी नागरिक के लापता होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल रेस्क्यू टीम आरक्षी शक्ति रमोला के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना की गयी।
सुश्री नेगी ने बताया कि चार दिनों तक लगातार चले इस अभियान में टीम ने जंगल, झाड़ी और गदेरों में गहनता से खोजबीन की तथा आज लापता व्यक्ति को डोडीताल ट्रैक से ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि वह रास्ता भटक जाने के कारण विपरीत दिशा में चले गए थे। रेस्क्यू टीम द्वारा उन्हें भैरव मंदिर से आगे उड़कोटि गाड़ की चोटी से सकुशल रेस्क्यू किया गया है और उन्हें उत्तरकाशी लाया जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *