ईरान युद्ध में 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 624 घायल: मीडिया और सांसदों के दबाव में पेंटागन ने सुधारा कैजुअल्टी डेटा

ईरान युद्ध में 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 624 घायल: मीडिया और सांसदों के दबाव में पेंटागन ने सुधारा कैजुअल्टी डेटा

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन को तीखी आलोचना के बाद ईरान युद्ध में हताहत और घायल सैनिकों के डेटाबेस को अपडेट करना पड़ा। शनिवार को इसमें 140 और घायल सैनिकों और पिछले हफ्ते ईरानी हमलों में मारे गए चार सैनिकों के नाम जोड़े गए। अपडेट डेटाबेस के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से 18 सैनिक मारे गए और 624 सैनिक घायल हुए हैं।

सीएनएन और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,ताजा बदलाव में पेंटागन ने डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में मृतकों और घायल सैनिकों के लिए एक नई ट्रैकिंग कैटेगरी “ओवरसीज ऑपरेशन्स” जोड़ी है। पिछले हफ्ते पेंटागन को मीडिया और सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के 12 डेमोक्रेटिक सांसदों ने गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर इस बारे में जवाब मांगा था।

रक्षा विभाग के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में कहा था कि वेबसाइट पर डेटा में अस्थायी रुकावट के कारण सही संख्या नहीं दिख रही। इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले डेटाबेस की गड़बड़ी का खुलासा किया था। इस पर पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने गुरुवार को एक्स पर साझा किए गए एक बयान में सफाई दी थी। उन्होंने इसके लिए डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में साइट की गलतियों के लिए अस्थायी डेटा व्यवधान को जिम्मेदार ठहराया था। पार्नेल ने न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना भी की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *