ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस्तीफे की खबर अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस्तीफे की खबर अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

तेहरान (ईरान)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अब तक अपने पद पर बने हुए हैं। मसूद ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वैश्विक मीडिया में रविवार को प्रसारित उनके इस्तीफा देने की खबर पर ईरानी प्रशासन ने देररात प्रतिक्रिया दी। प्रशासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने कहा कि यह महज अफवाह है।

इरना न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी शासन की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने रविवार देर रात अपने एक्स हैंडल पर कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन मुश्किल दिनों में ईरानी लोगों के साथ खड़े हैं। उनका प्रशासन देश की समस्याओं को हल करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मोहजेरानी ने कहा कि वह अपने पद पर बने हुए हैं। उनके पद छोड़ने की खबर अफवाह है।

उल्लेखनीय है कि मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने थोपे गए युद्ध के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए सभी एजेंसियों की सराहना की। राष्ट्रपति नेलोगों से मौजूदा वास्तविकता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि देश की कुछ आर्थिक समस्याएं लगाए गए प्रतिबंधों और दबाव के कारण पैदा हुई हैं। इसके कुछ देरबाद उनके इस्तीफे की खबर आई। यह तक कहा गया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र देश के सर्वोच्च नेता को सौंप दिया। सरकार ने कहा कि इसमें रत्ती भर सच्चाई नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *