इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसा, दो मरे, तीन घायल

इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसा, दो मरे, तीन घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसराहार इलाके मे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुलेरो कार के डिवाडर से टकराने से दो लोगो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
उसराहार थाने के प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि शनिवार तड़के लखनऊ से आगरा जाते समय चैनल नंबर 124 पर बोलेरो कार के चालक को नींद आ जाने के कारण डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चालक जयपाल (50) और जय प्रकाश (50) की मौत हुई है जबकि आशीष (35),उसकी पत्नी जयंती (34), सत्यवीर (52) और गोपाल सिंह (50) घायल हो गये । हादसे मे हताहत सभी लोग हरियाणा के निवासी है जो सुल्तानपुर से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी भेज दिया गया है। मृतक एवं घायलों के गाड़ी के अंदर से 51700 रूपये नगदी एवं नाक मे पहनने वाले जेवर भी बरामद हुआ है जिसे चौकी पर सुरक्षित रखवा दिए गए हैं ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *