इंटर यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय खेल स्पर्धा बीट द हीट-2022 में विम्स मेडिकल कॉलेज का जलवा

इंटर यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज राष्ट्रीय खेल स्पर्धा बीट द हीट-2022 में विम्स मेडिकल कॉलेज का जलवा

मेरठ।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा समूह के मेडिकल कॉलेज एवं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल विम्स के लिए यादगार रहा। एन.सी.आर. गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज की मेजबानी में आयोजित सात दिवसीय इंटर यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स मीट बीट द हीट-2022 में विम्स मेडिकल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड समेत डेढ दर्जन से अधिक मेडल पर कब्जा कर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने मेडिकल स्टूडेंट्स की इस शानदार उपलब्धि पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इंटर यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मेडिकल स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. बी.वी. बोरा ने बताया कि एक सप्ताह तक संतोष मेडिकल मे चली विभिन्न प्रतियोगिताओ में देश के नामचीन सरकारी एवं निजी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को मात देते हुए विम्स की टीम ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में डेढ़ दर्जन से अधिक पदक अपने नाम किये। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रिया बत्रा (बैडमिंटन गोल्ड), आर. मोर्यो एवं रिया (बैडमिंटन डब्लस गोल्ड), नीलाभ, कनिक सिंह, शुभम, अजिताभ आदि प्रमुख रहे।
विम्स की विजेता टीम को बधाई देने वालो में कुलपति प्रो. पी.के. भारती, कुलसचिव डॉ. पीयूष पांडे, डीन मेडिकल डॉ.संजीव भट्ट, एम.एस. एन.के. कालिया, सलाहकार डा. आर.एन. सिंह, डॉ. माणिक त्यागी, डॉ. इकराम, डॉ. अवधेश, डॉ. शाहिद, डॉ. शिवम ,डॉ. मोनिका, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. राकेश यादव, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *