आलिया भट्ट प्रेग्नेंट, शादी के 2 महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी Good News

कपूर खानदान में बहुत जल्द एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, हाल ही में सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है।

दरअसल, आलिया ने रणबीर के साथ हॉस्पिटल की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बच्चा, जल्द ही आ रहा है। बता दें कि 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधे थे और ये शादी सिंपल और प्राइवेट रखी गई थी। उस दौरान सोशल मीडिया पर मिस्टर और मिसेज कपूर भी ट्रेंड में रहा था और इस बीच एक और बड़ी गुड न्यूज देकर रणबीर-आलिया ने अपने फैंस को चौंका दिय़ा है।

वहीं यह खबर फैलते ही तमाम फैंस और सेलेब्रीटी मुबारकबाद देने लग गए है। इस बीच आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट किया- मुबारक हो मम्मी और पापा लॉइन। इसके अलावा रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने ढेर सारी हार्ट और किस वाली इमोजी पोस्ट की है। आलिया के पोस्ट पर फैंस के कमेंट की लाइन लग गई है। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर शादी के 2.5 महीने बाद आई है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *