आर माधवन की फिल्म ‘धोखा राउंड द कॉर्नर’ का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की आने वाली फिल्म ‘धोखा राउंड द कॉर्नर’ का टीजर रिलीज हो गया है।

टी सीरीज के बैनर तले बनीं फिल्म धोखा – राउंड डी कॉर्नर में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार लीड रोल में हैं। कुकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से खुशाली कुमार अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में सभी किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे।इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म के टीजर की शुरुआत एक आतंकवादी के बिल्डिंग के अंदर छिपे होने के सीन से होती है। टीजर में खुशाली कुमार एक कहानी सुनाती हुई नजर आईं।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और विक्रांत शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म धोखा – राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर को रिलीज़ होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *